निवाई की ग्राम पंचायतों में आज से लगेंगे शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्व विभाग राजस्थान सरकार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएँगे, जिसमें आमजन के कार्यों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएँगे। शिविर में कुल 22 विभाग सम्मिलित होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग, कृषि विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व सैनिक कल्याण विभाग शामिल हैं। इस अभियान की शुरुआत 12 जून को ग्राम पंचायत खण्डवा से होगी। ग्राम पंचायत खण्डवा के लिए शिविर स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डवा को निर्धारित किया गया है। उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड ने ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों एवं आमजन को सूचित करते हुए अपील की है कि वे 12 जून को सुबह 09:30 से साय: 06 बजे तक शिविर में उपस्थित होकर राजस्थान सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!