डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): वागड़ की धर्मनगरी एवं श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम, राजपुर के प्रधान पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज के संकल्प को पूरा करते हुए अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव गुरुदेव महंत श्री गोपालदास महाराज के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ दो दिवसीय श्री विष्णु महायाग की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। धाम पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान पूजन, हवन प्रारम्भ होने के पश्चात दोपहर को गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में आचार्य उत्सव दवे एवं सह आचार्य कमल पंड्या के नेतृत्व में यज्ञवेदी में मुख्य यजमान विनीता/विनय कुमार दिल्ली एवं शोभिनी संजय चौबीसा उदयपुर सहित सभी श्रद्धालुओं ने श्रीफल होम कर वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति कर दिव्य महाआरती की गई। जिसके पश्चात महंत गोपालदास महाराज द्वारा श्री कल्लाजी महाराज की बाम्बी (गेमर) पूजन, गुरू गादी चरण पादुका पूजन कर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी पर विराजमान होकर धर्म न्याय एवं नीति की शक्ति धारण कर भक्तो को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्रदान किया। सभी भक्तो ने श्री कल्लाजी महाराज एवं यज्ञ नारायण भगवान से विश्व शान्ति, जन कल्याण, सुख-समृद्धि की मनोकामना की।इसके पश्चात प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दो दिवसीय आयोजन में राजपुर धाम प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले महंत वैष्णव वैरागी परिवार राजपुर सहीत छगनलाल कलाल बरौटी, ललित चौबीसा, रामलाल कलाल थाणा, गोविन्द चौबीसा, निवर्तमान पार्षद राजीव चौबीसा, अमरजी पाटीदार, पदम जी पाटीदार, बंसीलाल पाटीदार, लक्ष्मीकांत पाटीदार, मथुरा लाल पाटीदार, डायालाल पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, भाणजी पाटीदार, साद समाज अध्यक्ष कांतिलाल साद घुघरा, नाथूलाल साद, गौतम लाल साद, ईश्वर लाल साद, कमल साद, मुकेश कलाल, कलु भाई यादव, रमेश चंद्र कलाल खेरवाड़ा सहित समस्त पाटीदार समाज, साद समाज, कलाल समाज, यादव समाज, सिंधी समाज, ब्राम्हण समाज सहित सर्व समाज के भक्तगण श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त राजपुर ग्रामवासियो का विशेष सहयोग रहा।
श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपाल दास महाराज के सानिध्य में श्री विष्णु महायाग की पूर्णाहुति सम्पन्न
By -
June 16, 2026
0
Tags: