बहरोड़ (विपिन शर्मा): भारत विकास परिषद शाखा बहरोड द्वारा क्षेत्र में हिंदू नववर्ष का कार्यक्रम मैन चौराहे पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक कमलेश सोनी द्वारा बताया गया हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) मुख्य रूप से प्रकृति, धर्म और खगोल विज्ञान (astronomy) के संगम के कारण मनाया जाता है। यह चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को पड़ता है, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, वसंत ऋतु का पूर्ण आगमन होता है, सूर्य का राशि परिवर्तन होता है और नई ऊर्जा के साथ फसलों की कटाई शुरू होती है। इसी दिन नवरात्र स्थापना होती है विक्रम संवत की शुरुआत होती है तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर भी नववर्ष का प्रारंभ होता है। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ किया गया, उसके बाद आगंतुकों को तिलक लगाया तथा प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष महिपाल सेन, राजकुमार जिंदल, मुकेश यादव, शिवचरण ज्योतिषी, गुलाबचंद प्रजापत तथा कस्बे के लोग उपस्थित रहे।
3/related/default