कुटटी की मशीन में हाथ आ जाने से महिला घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): गांव गुढा आनंदपुरा में कृषि कार्य करने के दौरान एक महिला का हाथ कुटटी काटने की मशीन में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको परिजनों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि रामघणी गुर्जर पत्नि शशी कुमार गुर्जर निवासी गुढा आनन्दपुरा अपने बाडे में कुटटी काटने की मशीन से पशुओं के लिए कुटटी काट रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका हाथ कुटटी की मशीन में चला गया, जिस पर वह चिल्लाने लगी, चिल्लाने की आवाज पर उसका पति शशी कुमार गुर्जर दौडक़र आया और रामघणी के हाथ को मशीन में से खींचकर बाहर निकाला। हाथ कटने से वह घायल हो गई और खून से लथपथ हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उप जिला अस्पताल निवाई में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!