जैसलमेर-भाभर रेल लाइन को अनुपजाऊ भूमि से निकालने की मांग।

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जालोर-सिरोही के पूर्व सांसद देवजी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर प्रस्तावित जैसलमेर-भाभर रेल लाइन का मार्ग सांचोर क्षेत्र में उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय अनुपजाऊ एवं सरकारी भूमि से निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही अधिग्रहित कृषि भूमि का मुआवजा डीएलसी दर के बजाय वास्तविक बाजार मूल्य के अनुसार देने का आग्रह किया है। पत्र में पटेल ने कहा कि सांचोर क्षेत्र कृषि एवं पशुपालन आधारित है और नर्मदा मुख्य नहर के आने से यहां कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नर्मदा परियोजना, भारत माला परियोजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में कृषि भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि रेल लाइन का ऐलाइन्मेंट मेघावा, रामपुरा, चितलवाना, हिण्डवाड़ा, आमली, डबाल, अगार, सांचोर, गरडाली और गोलासन जैसे कृषि प्रधान क्षेत्रों से होकर निकाला गया तो किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी। उन्होंने रेल लाइन को भारत-पाक सीमा के निकट उपलब्ध अनुपजाऊ एवं सरकारी भूमि से निकालने का सुझाव दिया। पटेल ने कहा कि क्षेत्र में कृषि भूमि का बाजार मूल्य डीएलसी दर से काफी अधिक है, इसलिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!