बीकानेर (मुकेश रामावत): संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान जमकर हंगामा हो गया। ट्रोमा सेंटर की 26 नंबर ओपीडी में मरीज की जांच और उपचार के दौरान डॉक्टर तथा मरीज के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपचार को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी और मरीज नीचे गिर पड़ा। इसी बीच मरीज द्वारा डॉक्टर की पिंडली पर काट लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में डॉक्टर घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
ट्रोमा सेंटर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: डॉक्टर-मरीज भिड़े; डॉक्टर को काटने का आरोप*
By -
June 19, 2026
0
Tags: