विश्व विटिलिगो दिवस पर (सफेद दाग) से पीड़ित मरीजों के लिये राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान अस्पताल में निःशुल्क परामर्श शिविर आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): विश्व विटिलिगो दिवस के अवसर पर जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर के क्रिया शरीर विभाग द्वारा गुरुवार, 25 जून को आमजन के लिए विशेष निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान अस्पताल के ओपीडी भवन में ओपीडी नंबर-3 पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विटिलिगो (सफेद दाग) से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा तथा रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ उपचार एवं जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विटिलिगो, जिसे सामान्य भाषा में "सफेद दाग" कहा जाता है, एक त्वचा संबंधी स्थिति है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा अपना प्राकृतिक रंग खो देती है और वहां सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह कोई संक्रामक रोग नहीं है और न ही छूने या साथ रहने से फैलता है। समय पर उचित परामर्श और उपचार से इसके प्रभाव को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। क्रिया शारीर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.सीआर यादव ने बताया कि विटिलिगो के प्रति समाज में आज भी अनेक भ्रांतियां एवं गलत धारणाएं मौजूद हैं। विश्व विटिलिगो दिवस का उद्देश्य लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करना, रोगियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!