जूनागढ प्राचीर से बीएसएफ ने योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ्य जीवन का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिले के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सेक्टर मुख्यालय, बीकानेर द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया। इस अवसर पर बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय बीकानेर के डीआईजी अजय लूथरा, कमांडेंट नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट सीताराम बैरवा, डिप्टी कमांडेंट (जनरल) महेश चंद जाट, डिप्टी कमांडेंट सत्तार खान सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। योग अनुदेशक प्रकाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ किले की पृष्ठभूमि में आयोजित इस योग सत्र ने योग एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!