बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लोक परिवहन की बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से बीकानेर की ओर जा रही लोक परिवहन सेवा की बस की टक्कर उरमूल ट्रस्ट के पास बाइक से हो गई। यह हादसा लूणकरणसर के गैस गोदाम के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
3/related/default