जब धरती पर राक्षस प्रवृत्ति और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं: शिवबली महाराज

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के चौथे दिन व्यासपीठ पर आसीन वृंदावन वाले श्री शिव बली जी महाराज लड्डू गोपाल वाले ने कथा का रसपान कराया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुये कहा कि जब-जब धरती पर राक्षस प्रवृत्ति और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। कथा के दौरान महाराज ने भगवान के वामन अवतार, श्रीराम अवतार और श्रीकृष्ण अवतार के प्रसंगों का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया। भजनों और कथा के प्रवाह को सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो गए। 

*श्रीकृष्ण जन्म पर सजी जीवंत झांकी*

श्रीकृष्ण अवतार की कथा के दौरान गौशाला परिसर में श्री कृष्ण जन्म की सजीव व मनमोहक झांकी सजाई गई। जैसे ही वासुदेव जी बाल रूप में कृष्ण को लेकर आए, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की“ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा मधुर बधाई गीत गाए गए, जिस पर भक्त जमकर झूमे। इस धार्मिक आयोजन में गौशाला के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगर के अनेक स्त्री-पुरुषों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने कथा श्रवण कर पुण्य कमाया और अपने आप को कृतार्थ किया। अंत में भगवान की भव्य आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!