सूरौठ में पंचकुंडीय यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली: गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित गौड मैरिज होम में गायत्री प्रज्ञा मंडल के सदस्यों की ओर पंचकुंडीय यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। टोली नायक राम भरोसी सोलंकी एवं शिवराम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। यज्ञ के समापन पर पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल सिंह डागुर, आयोजक जगदीश गौड़, राम भरोसी, शिवराम आदि ने गायत्री यज्ञ के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में धीरेंद्र कुमार, कुंवर सिंह, चंपालाल, भगवान सिंह, लज्जाराम टोडाभीम, मानसिंह, गोपीचंद, बाबूलाल, गजेंद्र, सोहन सिंह बाई जट्ट, कृष्ण आचार्य, रामनिवास, सुशील गुप्ता, राजेश जिंदल सहित काफी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने यज्ञ में आहूतिया दी तथा ईश्वर से सुख शांति की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!