श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए अध्यापक राजीव चोपड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीगंगानगर (राजीव मेहता): राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 8 एलएल में कार्यवाहक संस्था प्रधान राजीव चोपड़ा को हाल ही में श्रीगंगानगर ट्रेड्स एसोसिएशन भवन में हेल्प इंडिया फाउंडेशन, राजस्थान संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय में बालक देवंश के दाखिला के समय उसका एक पैर मुड़ा होने के कारण वह सही से चल नहीं पा रहा था। राजीव ने श्रीगंगानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देवंश के इलाज के लिए पत्र लिखा, जिसे पढ़कर उसे बीकानेर इलाज के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे अपने बच्चे के पैरों की सर्जरी के साथ–साथ वहां रहने, खाने–पीने, दवाइयों आदि का खर्च वहन कर सके। अध्यापक राजीव ने उस परिवार की आर्थिक मदद करते हुए बीकानेर इलाज के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने लगातार 16 सप्ताह प्लास्टर करवाने और 8 सप्ताह श्रीगंगानगर में प्लास्टर करवाने का सुझाव देते हुए इलाज शुरु किया। इन सभी समय के दौरान राजीव ने लगातार आर्थिक मदद करते हुए बालक को जीवन भर रह जाने दिव्यांगता को मात देते हुए नया जीवन दिया। इसके अलावा घर-घर साफ सफाई का काम करने वाली आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों की दो बेटियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए आंगनवाड़ी और बाल वाटिका भर्ती में आवश्यक ईसीसीई डिप्लोमा कोर्स की फीस वहन करते हुए परीक्षा की तैयारी करवाकर उनके भविष्य निर्माण करने का प्रेरणास्पद काम किया। बालिका व महिला शिक्षकों के लिए विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाकर बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को समर्पित किया। आपने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को अपने जीवन में सार्थक करते हुए वंचित वर्ग की बेटियों को साइकिलें भेंटकर उन्हें शिक्षा से जोड़ने और जन्म से दिव्यांगजन को व्हील चेयर भेंटकर उनके जीवन को सुगम बनाने जैसा प्रेरणास्पद कार्य किया है। इन सभी सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए हेल्प इंडिया फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा कार्यवाहक संस्था प्रधान राजीव जी को श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। आप शिक्षा के क्षेत्र और सामाजिक सरोकार के लिए किए गए कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर जिला कलक्टर द्वारा और शिक्षा विभाग की ओर से 2024 में ब्लॉक स्तरीय और 2025 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के साथ–साथ भारत गौरव सम्मान, गुरु शिक्षक सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!