राष्ट्रीय सैनी सभा के पदाधिकारियों का कोटपूतली में भव्य स्वागत, सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): स्थानीय सैनी सभा संस्था भवन नंबर-1 में रविवार को राष्ट्रीय सैनी सभा के हरियाणा से आए शीर्ष पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। यह दौरा मुख्य रूप से राष्ट्रीय सैनी सभा के संगठन विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सैनी सभा संस्था के सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कोटपुतली आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश सचिव डॉ.राजेन्द्र सैनी, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष संजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, मानसिंह सैनी, राजेश सैनी और जिला कार्यकारिणी सदस्य (हरियाणा) महावीर सैनी का स्थानीय समाज द्वारा ज़ोरदार अभिनंदन किया गया। 

*माला और साफा पहनाकर किया अभिनंदन*

कोटपुतली सैनी सभा संस्था के अध्यक्ष रामसिंह सैनी, उपाध्यक्ष प्रकाश तौदवाल ,सचिव योगेश सैनी (एडवोकेट) के नेतृत्व में आए हुए अतिथियों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बिड़दीचन्द सैनी, पूर्व अध्यक्ष राकेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष (मण्डी) जगदीश सैनी और पूर्व उपाध्यक्ष रोहिताश्व सैनी सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 

*संगठन विस्तार पर रहा ज़ोर* 

हरियाणा से आए पदाधिकारियों ने बताया कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सैनी सभा की कार्यकारिणी का विस्तार करना और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मज़बूती प्रदान करना है। इस दौरान समाज की उन्नति और एकजुटता पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में अंकित सैनी,
ओमप्रकाश सैनी, पत्रकार महेश कुमार सैनी, पत्रकार बिल्लू राम सैनी, कृष्ण कुमार सैनी, दिनेश सैनी, मथुरा प्रसाद सैनी सहित सैनी समाज कार्यकारिणी के तमाम सदस्य और भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!