जालोर के कानाराम सिंघल नियुक्त हुए प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जालौर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी के विस्तार में जालोर जिले के निवासी कानाराम सिंघल शंखवाली को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। कानाराम सिंघल लंबे समय से शिक्षक हित ओर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नियुक्ति पर कानाराम सिंघल ने कहां कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। नियुक्ति की खबर सुनते ही शिक्षक समाज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लगा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!