ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, सुनी आमजन की समस्याएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मंगलवार को ग्राम पंचायत जोड़ियां पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा आमजन से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कई समस्याओं का निस्तारण करवाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने पूर्व विधायक का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके अलावा उन्होंने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!