अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि): भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0



उदयपुर: अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर इकाई की बैठक सेक्टर 11 वल्लभाचार्य पार्क में रखी गई, जिसमें आगामी 19 अप्रैल भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की गई। सर्व सहमति से आगामी 3 दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने हेतु रूपरेखा बनाई गई, जिसमें 17 अप्रैल प्रातः 8 बजे सेक्टर 11 वल्लभाचार्य पार्क में परशुराम प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक, पूजा अर्चना एवं 9 बजे महाकालेश्वर मंदिर पर गोवंश सेवा, 18 अप्रैल शाम 4 बजे से परशुराम चौराहे पर दीप प्रज्वलित, महाआरती, पुष्प वर्षा, आतिश बाजी एवं 19 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3 बजे सूरजपोल स्थित फतह स्कूल से शोभायात्रा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) विजय जोशी, संभाग प्रभारी रमेश ओदीच्य, जिलाध्यक्ष, प्रदीप पानेरी, युवा अध्यक्ष गौतम शर्मा, कोषाध्यक्ष मिहिर जानी, जितेंद्र मोड़, महेश मोड़, विनोद बिहारी यागिक, सचिव हरीश व्यास, आतिश मोड़, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!