योग दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, मानसरोवर में एक विशाल रक्तदान शिविर व निःशुल्क जॉच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल आयोजन आयोजक महेश गोरानी एवं नक्षिता गोरानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद हिंगड़ सहित ट्रस्ट के सदस्य करण कुमार, मनीष प्रताप सोलंकी एवं जगदीश खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है। शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!