रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बागोड़ा पंचायत समिति के बिजलियां ग्राम में आयोजित शिविर में हेमाराम पुत्र अर्जुनाराम को स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) योजना से लाभान्वित किया गया। योजना के तहत हेमाराम को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति पाकर हेमाराम व उनके परिवार के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने बताया कि घर में शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा था, परंतु अब वह अपने परिवार हेतु नया शौचालय बना सकेंगे। इस जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित होने पर हेमाराम ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार जताते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही ग्रामीण सेवा शिविर पहल की सराहना की।
सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर बना वरदान, शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि पाकर हेमाराम का खिला चेहरा
By -
June 16, 2026
0
Tags: