इंद्रलोक फाउंडेशन: ब्लड डोनेशन कैंप के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती इंद्रा बंसल, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता टांक एवं एसोसिएट मेंबर रमेश टांक, एसोसिएट मेंबर निर्मला सोनी, ब्लड डोनेशन कैंप के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी रक्तदान शिविर की रूपरेखा, आयोजन, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सफल आयोजन के लिए विभिन्न योजनाएँ बनाई गई। बैठक के उपरांत श्रीमती ललिता टांक एवं रमेश टांक, निर्मला सोनी ने संस्था में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मिलकर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की, उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंद्रलोक फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा, शिक्षा एवं मानव कल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!