मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


करौली (मोहन पाठक): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के राजकीय आवास पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुटे युवाओं के साथ करौली के भी अनेको युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान निधि एवं शोध प्रदेश सह संयोजक जीतू शुक्ला के सानिध्य में करौली से पहुँचे अक्षय तिवारी, वेदु सारस्वत, करण कश्यप, संदीप पचौरी, नितांश भारद्वाज, बंटी हरदेनिया, हेमंत कश्यप, राज जंगम सहित कई युवा पहुँचे युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक जीतू शुक्ला ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते राष्ट्र निर्माण संगठन सशक्तिकरण जन सेवा एवं युवाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादाई विचार साझा किये और कहा कि युवा शक्ति किसी भी राज्य की प्रगति की आधारशिला होती है। हमारी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं और पहलुओं के माध्यम से हम युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भजन लाल शर्मा ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा प्रतिभा और सहभागिता से विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ पेपर लीक माफियाओं ने खिलवाड़ किया भर्ती परीक्षा में लगातार हुए पेपर लीक से युवाओं के विश्वास को गहरी ठेस पहुंची। इसके बाद भाजपा सरकार बनने के बाद एसआईटी का गठन कर पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच करवाई और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया। हमारी सरकार युवाओं के हितों की रक्षा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मोके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यमंत्री केके विश्नोई, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आइदान सिंह भाटी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, प्रदेश पदाधिकारी सहित प्रदेश भर से आये युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!