योग दिवस की तैयारियां शुरु, सोनगरा बालोद्यान में रोजाना हो रहा काउंटडाउन योगाभ्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जालोर के सोनगरा बालोद्यान में काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास जारी है। यहां योग दिवस तक रोजाना सुबह 6 बजे से 7ः30 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद विभाग की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिता वर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। बुधवार को काउंटडाउन योगाभ्यास के 33वें दिन आयोजित योग सत्र में 23 लोगों ने भाग लिया। इन सभी को योग प्रशिक्षक कैलाश कुमार व यासना ने सूर्य नमस्कार के अलावा योग प्रोटोकोल अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और उच्चारण आदि कराए गए। आयुर्वेद अस्पताल के पीएमओ डॉ.हंसाराम माली ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है। उन्होंने आमजन से निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फोर हेल्दी एजिंग” रखी गई है। इसका उद्देश्य है कि योग के माध्यम से लोगों को बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र केवल लंबा जीवन जीने का नाम नहीं है, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसीलिए योग को इसके लिए एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!