अंधड़ से हुए नुकसान का विधायक रामसहाय वर्मा ने किया दौरा: पीडितों को बंधाया ढांढस

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में आए भीषण अंधड़ से ग्रामीणों के हुए भारी नुकसान का विधायक रामसहाय वर्मा ने निरीक्षण करके जायजा लिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि इस भीषण अंधड़ और बरसात के कारण क्षेत्र के लोगों को जो भारी नुकसान उठाना पड़ा है, प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं होता, लेकिन सरकार व प्रशासन का यह फर्ज है कि वह संकट में हर नागरिक की मदद करे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नुकसान का उचित आकलन करवाकर सभी पीडित जनों को नियमानुसार जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। विधायक ने मौके पर उपस्थित उपखंड अधिकारी अजीतसिंह राठौड़ को निर्देश दिए कि वह पूरी संवेदनशीलता के साथ नुकसान का सर्वे करवाएं ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत एवं सहायता राशि मिल सके। इस दौरान प्राकृतिक आपदा व बरसात से हुए नुकसान को लेकर विधायक रामसहाय वर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा की। अवलोकन के दौरान उन्होंने गांव सुनारा, बीड सुनारा, शोभागपुरा, सुनारी, प्रतापपुरा, आकोडिय़ा व भड़ंगपुरा सहित दर्जनों गांवों में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ दौरा किया। इस अवसर पर ओमसिंह आकोडिया, रामकरण हरसाना, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, गणेश शर्मा, हजारी तामडिया, शंकर सैनी, रमेश चौहान, श्योजीराम आकोडिया, जगदीश ठुकरान, कानाराम गुगड़, मुनीराम स्वामी, शंकर दोहण, मुकेश शोभागपुरा, कालू प्रतापपुरा, ब्रजेश शर्मा, जगदीश खोखर, भगवान दोहण व गोपाल गोलाडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!