53 वर्षों की निष्काम सेवा के बाद बाबा जोगिंदर सिंह जी को संगत ने दी भावभीनी विदाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, लालगढ़ बीकानेर में पिछले 53 वर्षों से मुख्य सेवादार के रूप में सेवा निभा रहे बाबा जोगिंदर सिंह जी को आज शहर एवं लालगढ़ क्षेत्र की समूह संगत द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया तथा समूह संगत ने बाबा जोगिंदर सिंह जी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की अरदास की। संगत ने बाबा जी की दशकों से चली आ रही निष्काम एवं समर्पित सेवा को भावुक होकर याद किया। जानकारी के अनुसार बाबा जोगिंदर सिंह जी वर्ष 1974 में मात्र 11 वर्ष की आयु में गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में सेवा निभाने आए थे। तब से लेकर आज तक उन्होंने लगातार 53 वर्षों तक गुरु घर और संगत की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विनम्रता, सेवा भावना और गुरु प्रति समर्पण संगत के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। विदाई समारोह के पश्चात गुरुद्वारा परिसर में विशेष विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद संगत ने ढोल-नगाड़ों और नाचते-गाते हुए बाबा जोगिंदर सिंह जी को सम्मानपूर्वक उनके मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित निवास तक छोड़कर अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया। समूह संगत ने कहा कि बाबा जोगिंदर सिंह जी की सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!