38 वर्ष की आयु में 41 बार रक्तदान कर प्रवीन बंसल बने प्रेरणा स्त्रोत

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): रक्तदान महादान की भावना को साकार करते हुए कोटपूतली निवासी प्रवीण कुमार बंसल ने समाज के सामने सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की है। 38 वर्षीय बंसल अब तक 41 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु से नियमित रूप से रक्तदान करना शुरू किया। रक्तदान के प्रति उन्हें प्रेरणा अपने पिता से मिली, जिन्होंने उन्हें मानव सेवा के इस कार्य से जोड़ा। समय के साथ रक्तदान उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण संकल्प बन गया। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। इसी सोच के साथ वे स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रवीण ने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। समाज के विभिन्न लोगों ने भी प्रवीण के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता और मानव सेवा की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!