झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में (सुलोचना जालान,सविता जांगिड़,आरती मुंड) के आर्थिक सौजन्य से लावरेश्वर महादेव मंदिर में नेत्र चिकित्सा एवं मधुमेह व उच्च रक्तचाप शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टिबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा 222 रोगियों की आंखों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां एवं 105 रोगियों को चश्मे वितरण किए गए। 24 मोतियाबिंद रोगियों का चयन किया, जिनके ऑपरेशन सोमवार को कराए जाएंगे। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के143 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
3/related/default