बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 'पीबीएम सुधारो जनांदोलन' को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को शहर में हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां बांटी गईं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 30 जून को बीकानेर पहुंचेंगे। दोनों नेता पीबीएम सुधारो आंदोलन में शामिल होकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। बैठक में डीडवाना विधायक चेतन डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, डॉ.राजेंद्र मूंड समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस का आरोप है कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में इलाज, दवाओं और स्टाफ की भारी कमी है। पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बनाकर जनांदोलन खड़ा करने की तैयारी में है।
पीबीएम सुधारो आंदोलन: रणनीति बनाने जुटी कांग्रेस, 30 जून को बीकानेर आएंगे डोटासरा-जूली
By -
June 26, 2026
0
Tags: