श्रीडूंगरगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई: सब्जी मंडी के पास युवक गिरफ्तार, 2 मोबाइल जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0

  
बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुख्य बाजार सब्जी मंडी के सामने एक दुकान पर बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजन मोरवानी निवासी बिग्गाबास ऑनलाइन क्रिकेट मैच के भाव देखकर क्रिकेट सट्टे की ऑनलाइन व ऑफलाइन खाईवाली करता मिला। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे टीम ने दबोच लिया। उसके पास से 2 मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल की जांच में आरोपी ने अलग-अलग टैब खोल रखे थे, जिनमें खाईवाली व लगाईवाली की एंट्री मिली। फोन में एक लाख, 16 हजार, 2 लाख 7 हजार 250, 51 हजार, 6 लाख की राशि यूजर आईडी के नाम से सेव मिली। मोबाइल में सेटिंग्स पासवर्ड भी सेव थे। आरोपी 3 आईडी चला रहा था। मोबाइल के खाताबुक और व्हाट्सएप पर क्रिकेट खाईवाली-लगाईवाली का हिसाब भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!