राज्य स्तरीय सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए राजीव चोपड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीगंगानगर (राजीव मेहता): अग्रवाल भवन में हुए कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए राजीव चोपड़ा कार्यवाहक संस्था प्रधान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 8 एल एल, श्रीगंगानगर को प्रहलाद राय टाक, अध्यक्ष (श्री यादें माटी कला बोर्ड, राजस्थान) व कुलदीप इंदौरा सांसद, (श्रीगंगानगर हनुमानगढ़), रिटायर्ड कर्नल जीएस ढिल्लों, संध्या बॉर्डर परिवार के रवि चमड़िया द्वारा राज्य स्तरीय सेवा रत्न सम्मान से ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांध्य बॉर्डर टाइम्स व एमएसएम सैनिक स्कूल परिवार, श्रीगंगानगर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान वाले राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयन के बाद 80 प्रतिभागियों को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यापक राजीव द्वारा विद्यालय के बालक को दिव्यांगता से बचाने के लिए परिवार की इलाज हेतु आर्थिक मदद करने, घर-घर साफ सफाई का काम करने वाली आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों की दो बेटियों को बाल वाटिका भर्ती में आवश्यक ईसीसीई डिप्लोमा कोर्स की फीस वहन करते हुए परीक्षा की तैयारी करवाने, विद्यालय में बालिका व महिला शिक्षकों के लिए शौचालय निर्माण करवाने, घरों में साफ–सफाई का काम करने वाली बेटियों को साइकिलें भेंटकर उन्हें स्कूल से जोड़ने, जन्म से दिव्यांगजन को व्हीलचेयर भेंट करने एवम् 10 वर्षों से विभिन्न विद्यालयों के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामान, शूज, स्कूल बैग, कपड़े वितरण करने जैसे समाज सेवा के कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन के पश्चात चयन समिति द्वारा राज्य स्तरीय सेवा रत्न सम्मान के लिए इनके नाम का अनुमोदन किया गया। 
राजीव इससे पूर्व 7 जून को हेल्प इंडिया फाउंडेशन द्वारा हुए कार्यक्रम में श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान 2026, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2025, ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2024, जयपुर के प्रतिष्ठित समाचार और न्यूज चैनल आयुष अन्तिमा द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान 2024, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ द्वारा 2022, भूतपूर्व विधायक कामिनी जिंदल द्वारा 2019, जिला कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस पर 2018, दैनिक भास्कर द्वारा गुरु शिक्षक सम्मान 2018 से नवाजे जा चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!