अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त अभ्यास वर्ग 2026 सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जोधपुर प्रान्त का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग 14 जून से 17 जून 2026 तक जोधपुर ग्रामीण स्थित श्री हनुमंत आदर्श विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्ययोजना, छात्र हित, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग के अंतिम समापन सत्र में संगठन की नवीन दायित्व घोषणाएं भी की गई। इस दौरान बीकानेर विभाग एवं जिले के नए दायित्वों की घोषणा की गई। घोषणा के अनुसार मेहुल शर्मा को बीकानेर विभाग संयोजक तथा करण जाड़ीवाल को बीकानेर जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्वधारियों के चयन पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर विद्यार्थी हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!