पीटीईटी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 84.97 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर/कोटा (श्रीराम इंदौरिया): राज्य के 944 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 की प्रवेश परीक्षा 14 जून, रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। वीएमओयू के कुलगुरू और परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 1 लाख 26 हजार 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में कुल 84.97 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। राज्य के कुल 41 जिलों में 300 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केन्द्र पर कमांड सेंटर बनाया गया था, जहां से राज्य के संवेदनशील केन्द्रों की कड़ी निगरानी की गई। कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। कमांड सेंटर से एआई साफ्टवेयर के जरिए केन्द्रों की स्थितियों का जायजा लिया गया। कुलगुरू प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि सभी जिलों का प्रशासनिक स्टाफ और विश्वविद्यालय का स्टाफ मुस्तैदी से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी करते रहे। कोटा मुख्यालय से भी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जाती रही। उन्होंने राज्य सरकार, जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं और परीक्षा में सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा और उसके बाद काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। जुलाई से बीएड का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा और छात्रों की सुविधा के लिए पीटीईटी पोर्टल पर सभी प्रश्न पत्रों को अपलोड कर दिया गया है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!