डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डूंडलोद मे महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती शनिवार 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:15 बजे सीताराम सैनी पूर्व वार्ड पंच डूंडलोद के नेतृत्व में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। सीताराम सैनी डूंडलोद ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसमाज के लोगों ने एकत्र होकर महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शिक्षा व सामाजिक उत्थान के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि फुले ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीताराम सैनी, शंकर लाल शर्मा भाजपा नेता, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, मदन लाल स्वामी, महेश कुमार शर्मा, मांगीलाल उदावत, गंगाधर किलानिया, सुभाष छिपी, लालचंद सोनी, राधेश्याम जोगी, मंगल चंद जांगिड़, मनोहर लाल सैनी, दिनेश कुमार मेड, संजय कुमार सैनी, सुंदर लाल शर्मा एवं चंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा व समानता का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
3/related/default