15 एवं 16 जून को विभिन्न नगरीय निकायों में आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत 15 व 16 जून को जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आमजन से संबंधित विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में राजस्व, नगरीय विकास, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पट्टा, भवन निर्माण स्वीकृति सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। शिविर संबंधित नगर पालिका कार्यालय में सुबह 9:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून को नगर पालिका जाखल के वार्ड संख्या 2, विद्या विहार के वार्ड संख्या 25, नगर पालिका मुकुन्दगढ़ के वार्ड संख्या 2, उदयपुरवाटी के वार्ड 3 एवं 4, सिंघाना के वार्ड 5 एवं 6, खेतड़ी के वार्ड 3, बुहाना के वार्ड 2, बगड़ के वार्ड 2, मण्डावा के वार्ड 2, चिड़ावा के वार्ड 3 एवं 4, पिलानी के वार्ड 3 एवं 4, सुल्ताना के वार्ड 2, बिसाऊ के वार्ड 4 एवं 5, सूरजगढ़ के वार्ड 2, झुंझुनूं के वार्ड 1, 2 एवं 3, डूण्डलोद के वार्ड 2, मण्ड्रेला के वार्ड 2, मलसीसर के वार्ड 4 एवं 5 तथा नवलगढ़ के वार्ड 3 एवं 4 में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 16 जून को नगर पालिका जाखल के वार्ड संख्या 3, विद्या विहार के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका मुकुन्दगढ़ के वार्ड संख्या 3 एवं 4, उदयपुरवाटी के वार्ड 5 एवं 6, सिंघाना के वार्ड 7 एवं 8, खेतड़ी के वार्ड 4, बुहाना के वार्ड 3, बगड़ के वार्ड 3, मण्डावा के वार्ड 3, चिड़ावा के वार्ड 5 एवं 6, पिलानी के वार्ड 5 एवं 6, सुल्ताना के वार्ड 3, बिसाऊ के वार्ड 6 एवं 7, सूरजगढ़ के वार्ड 3, झुंझुनूं के वार्ड 4, 5 एवं 6, डूण्डलोद के वार्ड 3, मण्ड्रेला के वार्ड 3, मलसीसर के वार्ड 6 एवं 7 तथा नवलगढ़ के वार्ड 5 एवं 6 में शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!