मौजमाबाद/दूदू (श्रीराम इंदौरिया): राजकीय महाविद्यालय मौजमाबाद में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नवीन प्रवेश के लिए मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। प्राचार्य रामावतार जाट ने बताया की नव प्रवेशित विद्यार्थी 13 जून तक महाविद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं व नियत प्रवेश शुल्क जमा करवाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क प्रभारी सहायक आचार्य मुकेश कुमार व डॉ.शारदा चौधरी से संपर्क करें।
3/related/default