12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव नवीन जैन, विधायक राजेंद्र भाम्बू, जिला कलेक्टर डॉ.अरुण कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशामुक्त राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वंभर पुनिया, राकेश शर्मा, दलीप सैनी, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, संजय मोरवाल, ताराचंद सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!