बेनामी राशि के मामले में एसीबी ने इन पांच जनों को ओर पकड़ा, 12 तक पुलिस रिमांड

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: नकली मूंगफली बीज घोटाले के मामले में बीज निगम के नामित डायरेक्टर समेत सभी आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पकड़े गये छ: आरोपियों को 12 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसीबी टीम ने अन्य पांच जनों को ओर गिरफ्तार किया है।  इनमें सतपाल सिंह, सुनील सेतिया, किरण कपाडिया, गणपत राम, जुगल किशोर की भी गिरफ्तारी शामिल है। इन सभी को 12 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में स्वतंत्र विश्नोई को लूणकरणसर में रोडवेज बस से 85 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। आरोप है कि रकम बीज  निगम के नामित डायरेक्टर को देने जा रहे रूपयों के साथ आरोपी को एसीबी की टीम ने पकड़ा था। दूसरे दिन की गई पूछताछ में रिश्वतखोरी और सैंपल पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपए के लेन-देन के आरोपों के बीच अब तक 2.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। कई बड़े नामों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। एसीबी अब रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की तैयारी में है, जिससे आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

*गुणवत्ता जांच में गड़बड़ी के बाद मामला सामने आया*

राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के अभियान के तहत बीज गोदामों की जांच की गई थी। इसी दौरान 27 मई को  गजराज ब्रांड मूंगफली बीज के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। आरोप है कि सैंपल पास कराने, कार्रवाई को प्रभावित करने और बीज  गोदाम को राहत दिलाने के लिए बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी का खेल शुरू हुआ।

*रिश्वत के बड़े लेन-देन और आरोपियों की भूमिका*

जांच में सामने आया कि राजस्थान राज्य बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए और गणपत बिश्नोई ने करीब 60 लाख रुपए लिए, वहीं स्वतंत्र बिश्नोई को नकदी के साथ पकड़ा गया। इस मामले में किरण कापडिय़ा, सुनील सेठिया और सतपाल सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

*बस में 85 लाख रुपए नकद बरामदगी*

एसीबी को सूचना मिली कि रिश्वत की राशि बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजी जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए लूणकरणसर के पास रोडवेज बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। बस में सवार स्वतंत्र बिश्नोई के पास से करीब 85 लाख रुपए नकद बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार  कर लिया गया।

*छापेमारी में 2.44 करोड़ की नकदी बरामद*

एसीबी की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके है। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति और बेनामी निवेश की जांच भी जारी है।

*आगे बड़े खुलासों की उम्मीद*

रिमांड पर पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। बीकानेर, नोखा और रावला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी जारी है, जबकि मामला सीधे किसानों और कृषि व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण इसे गंभीर माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!