पानी, बिजली सहित आमजन की प्रमुख समस्या के समाधान की उठाई जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष मांग: मिला समाधान का आश्वासन

AYUSH ANTIMA
By -
0


लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की बिजली, पानी सहित आमजन की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमावत से मुलाकात कर भीषण गर्मी में आमजन को पानी-बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व चेयरमैन हरिप्रसाद पुजारी, महावीर सैनी, निवर्तमान पार्षद, विष्णु शर्मा, पवन बाल्मीकि, सज्जन सैनी, विनोद गढ़वाल, रामावतार चावला, राधेश्याम बारी, पूर्व पार्षद गोपाल लाटा, हर्षनाथ नाहरिया, छोटूराम बागोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता पवन गोयनका, द्वारका प्रसाद जांगिड़, पवन कुमार, कमल व्यास, भाजपा नेता सतीश शर्मा, शशांक जोशी, सर्वोत्तम वैध, संदीप शर्मा, रवि पुजारी, शंकर सैनी, अजय जांगिड़, श्रवण कुमार सैनी, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!