बीकानेर (तोलाराम मारु): श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र स्थित भगत सिंह पार्क में रविवार को 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं अभियान संभाग प्रभारी रामगोपाल सुथार तथा विधायक ताराचंद सारस्वत मौजूद रहे। सुथार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के सदुपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण के माध्यम से भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा आमजन को जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर राधेश्याम दर्जी, महावीर प्रजापत, रतन सिंह राठौड़, भरत सुथार, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, रजत आसोपा, विक्रम सिंह शेखावत, लोकेश माली, ओमप्रकाश नाई, गणेश बिहानी, परमेश्वर स्वामी, गजानंद दाधीच, रामकिशन दर्जी तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
श्रीडूंगरगढ़ में वन्दे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित
By -
May 31, 2026
0
Tags: