वीर तेजाजी कथा का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): वीर तेजाजी कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें 1108 से अधिक कन्याओं एवं महिलाओं ने मंगल कलश के साथ गणेश मंदिर बिगा बास, श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए तेजाजी मंदिर पहुंचे। रास्ते में तेजा भक्त बैंड ढोल नगाड़े की धुन झूमते रहे, वहीं श्रद्धालूओ ने पुष्प वर्षा एवं जल सेवा की। कथावाचिका विमला बाईसा जाखड़ ने रथ पर विराजमान होकर अपना सानिध्य दिया, जिससे श्रद्धालुओं का जोश दुगना हो गया। मंगल कलश यात्रा तेजा मंदिर पहुंचने पर यात्रा में शामिल सभी कन्याओं ओर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद करवाया गया, तत्पश्चात कथा वाचक विमला बाईसा ने व्यास गद्दी पर विराजमान होकर कथा का वाचन किया, वहीं पंडित कैलाश सारस्वत से हवन एवं पूजन किया। मुख्य यजमान के रूप श्री तुलची राम गोदारा ने सपत्नीक पूजा पाठ किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!