रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल करवाड़ा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना था। शिविर के दौरान पीएलवी फौजाराम परिहार ने वायु, ध्वनि एवं जल प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी। बाल विवाह रोकथाम पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लड़के की आयु 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले विवाह नहीं करना चाहिए। साथ ही बाल विवाह निषेध कानून के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रामचन्द्र मिल, गणेशाराम गुलशन, मानाराम गोदारा, निजी विद्यालय शिक्षक भजनलाल, नगाराम सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विधिक जागरूकता को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल करवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
By -
May 26, 2026
0
Tags: