झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का शेखावाटी के धार्मिक स्थलों पर सपत्नीक व श्याम सुंदर ग्रवाल के साथ पारिवारिक यात्रा, पूजा के लिए शेखावाटी आगमन पर राणी सती दरबार, में झुंझुनूं जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अग्रोहा पहुंचकर भगवान अग्रसेन जी के दर्शन किए। मित्तल अपने परिवार सहित शेखावाटी क्षेत्र के दौरे पर आए, बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम, सालासर बालाजी, जीण माता, मां शाकंभरी माता, राणी सती जी मंदिर, पंडित गणेश नारायण मंदिर चिड़ावा में दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा दरबार में धोक लगाकर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामनाएं की अपने पैतृक गांव एवं ससुराल खंडेला में भी अपने परिवार व ससुराल पक्ष से मिले। झुंझुनू गोपाल गौशाला में पहुंचकर गायों को अपने हाथों से हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ माताओं से सुख समृद्धि की कामनाएं की। चिड़ावा में स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी हिम्मतरामका की स्मृति में शुद्ध आरो शीतल जल प्याऊ का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह एवं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने सम्मेलन की भावी योजनाओं एवं अपने विजन से अवगत कराया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत
By -
May 22, 2026
0
Tags: