झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार 13 मई को झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीद करणी राम एवं रामदेव जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात राज्य मंत्री दोपहर 11 बजे श्रीमाधोपुर के लिए रवाना होंगे।
3/related/default