बगरू/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, मानसरोवर जयपुर के चेयरमैन एवं राजस्थान के ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जीएल शर्मा ने मणिदीप अस्पताल में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में भाग लिया। शिविर के दौरान डॉ.शर्मा ने 200 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य वार्ता में डॉ.शर्मा ने हृदय रोगों के बढ़ते खतरे, उनके कारणों एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवनशैली तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। डॉ.शर्मा ने लोगों को धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहने, रक्तचाप एवं मधुमेह को नियंत्रित रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों ने भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
डॉ.जीएल शर्मा ने मणिदीप अस्पताल में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लिया भाग
By -
May 31, 2026
0
Tags: