प्रभात फेरी, हरिनाम संकीर्तन व पालकी उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): श्री हरि कृष्णचंद्र केशवराय जी महाराज नया मंदिर में श्री विश्वनाथ सागर मंडली के तत्वावधान में भव्य और अलौकिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 107 वीं भव्य प्रभात फेरी, हरिनाम संकीर्तन व ठाकुर जी के पालकी महोत्सव को हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों एवं भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान श्री विश्वनाथ सागर मंडली एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान की आराधना की। इस दौरान रवि अग्रवाल, महेश दरगड, विष्णुदत्त शर्मा, गिरिराज विजय, सर्वेश द्विवेदी, बालकिशन शर्मा, रमेश सोनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, ओम टेलर, मिलन सोनी, बादल शर्मा, सचिन पारीक एवं अनीश सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसके दौरान पूरा वातावरण हरिनाम संकीर्तन के पावन सुरों से महक उठा। प्रभात फेरी में मंडली के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं कीर्तनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए एवं करतल ध्वनि के साथ भगवान के नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ठाकुर जी का अलौकिक पालकी उत्सव रहा। श्री हरि कृष्ण चंद्र केशवराय जी महाराज को एक बेहद आकर्षक और नयनाभिराम पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को फूलों एवं सुंदर रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया। ठाकुर जी की पालकी चतुर्भुज जी के मंदिर से रवाना होते हुए खंगारों का मोहल्ला एवं गोपीनाथ जी के मंदिर होते हुए वापस हरि कृष्णचंद्र केशवराय जी महाराज नया मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। प्रभात फेरी से आस-पास के वातावरण को पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। अंत में ठाकुर जी की महाआरती करके सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!