एडीजीपी ने पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: एडीजीपी हवा सिंह घुमरिया ने मंगलवार को जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया। परेड के बाद घुमरिया ने पीटी सहित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्राइम सीन प्रबंधन, नाकाबंदी और बलवा नियंत्रण जैसी स्थितियों में पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और परेड प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ एक संपर्क सभा आयोजित की गई। इसमें पुलिस कार्यप्रणाली, अनुशासन और बेहतर कार्य निष्पादन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद सदर थाना सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्भाग की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। परेड के बाद घुमरिया ने पुलिस लाइन परिसर, आदेश कक्ष (ओआर), क्वार्टर गार्ड, आरटीसी/जेटीसी छात्रावास, पुलिस भोजनालय और कैन्टीन का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

*कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया*
उन्होंने रिक्रूट्स को नियमितता, अनुशासन और समयबद्धता के साथ प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्टता और ईमानदारी से काम करना ही सच्ची देशभक्ति है। बैठक में आईजी ओम प्रकाश जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा सहित संभाग के तीनों जिलों की पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!