बदमाशों ने छ: किमी किया कार का पीछा, मारपीट कर छीन ले गये नकदी-चैन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में एक ओर तो पुलिस कप्तान अपराधों पर अंकुश लगाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे है। वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब वे खुलेआम वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है, जिसके कारण अब आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा नापासर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जब देर रात बोलरो में सवार कुछ बदमाशों ने एक कार का पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने कार का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया, फिर टक्कर मारकर उसे रोका। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूट ली और फरार हो गए। नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि शेरेरा निवासी 31 वर्षीय नंदकिशोर स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 4 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई को नौरंगदेसर छोड़कर अपनी कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी लगातार उनकी कार का पीछा कर रही थी और बार-बार डिपर दे रही थी। पीडित के अनुसार, करीब पांच से छह किलोमीटर पीछा करने के बाद राणीसर जीएसएस के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने उनकी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी, इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब कार को रोककर उनसे बात करनी चाही तो बोलेरो में सवार तीन युवक नीचे उतरे और नंदकिशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे करीब 8,800 रुपये छीन लिए। घटना के दौरान सड़क पर दूसरी गाड़ी आती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडित नंदकिशोर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नापासर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!