विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत विभाग ने जारी किए मोबाइल नंबर

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता दुष्यन्त सिंह ने समस्त कनिष्ठ अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। उक्त नंबरों पर विद्युत उपभोक्ता विद्युत से संबंधित समस्याओं के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 33 केवी पहाड़ी जीएसएस हरिजन का मोहल्ला, जिरात वाला रोड, दीनदयाल कॉलोनी, 80 फीट रोड, आसाराम गौशाला के आसपास का क्षेत्र, बड़ा बाजार, श्याम मंदिर के आसपास, फूटी बावड़ी, बस स्टैंड, कीर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पहाड़ी, खंडवा, गुड्डा व नाहरवाडी क्षेत्र के उपभोक्ता कनिष्ठ अभियंता धनराज यादव से मोबाइल नंबर 9413 390481 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन जीएसएस से संबंधित उपभोक्ता रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड, जमात, गणगौरी बाजार, मायला कुंड, पुरानी सब्जी मंडी, पुलिस थाना, शिवाजी कॉलोनी, कालू पटेल की ढाणी, बड़ की ढाणी, जुगलपुरा ढाणी, जयसिंहपुरा, भांवता, भांवती, रूपवास, चोरपुरा, संग्रामपुरा, महाराजपुर व चैनपुरा क्षेत्र के उपभोक्ता कनिष्ठ अभियंता लक्की गोठवाल से मोबाइल नंबर 9414022986 पर संपर्क कर सकते हैं। सहायक अभियंता दुष्यंत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार झिलाय जीएसएस क्षेत्र में शामिल 11 केवी नोहटा, 11 केवी सिरस जीएसएस व 11 केवी बड़ागांव जीएसएस से निकलने वाले फीडर एवं गांव व नटवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु कनिष्ठ अभियंता राघव अग्रवाल से मोबाइल नंबर 94133 90483 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!