समाज सेविका रिया कुकरेजा की विनम्र अपील

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (मजहर खान): एक परिंडा परिंदों के नाम। भीषण गर्मी पड़ रही है, मूक पक्षी पानी के लिए इधर-उधर ना डोले इसलिए घर घर परिंडा लगाने की मुहिम। निवेदन है जो जो भी अपने घर में परिंडा लगाते हैं, मिट्टी के परिंडे लगाएं, वह ठंडा रहता है। कितनी ही गर्मी पड़ जाए, शुरू से ही प्रचलन मिट्टी के परिंडे लगाने का है तो इस और ध्यान दें। आधुनिकीकरण के साथ आधुनिक बनकर प्लास्टिक ना काम ले। प्लास्टिक में पानी गर्म होने पर नुकसान देता है। रिया ने अपने घर से ही परिंडा लगाने की कोशिश की, क्योंकि उन दोनों ने छत पर लगे सोलर का अच्छे से प्रयोग किया। रिया कुकरेजा ने घर पर परिंडे को लगाने का कारण बताया, क्योंकि एक तो सोलर के निचले पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा सकता है। उन्होंने अपने घर की बालकनी पर भी परिंडे रखे हैं। जयपुर शहर की समाज सेविका रिया कुकरेजा ने स्थानिय क्षेत्रों में, पार्को में और घरों में 101 परिंडे लगाये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!