बज्जू तहसील में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बज्जू/बीकानेर: बज्जू तहसील में आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोक दीप, प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक, बीकानेर जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ व बीकानेर जिला महासचिव प्रो.सलवीर समेजा तथा आप नेता राजेश बिश्नोई ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। पलेंद्र मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष तथा तेजमल सिंह सोढ़ा, रामचंद्र बेनीवाल एवं राकेश ईसरवाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा आगामी चुनावों में मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आमजन की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गणपत राम सिगार, गोरधन राम, शंकर लाल गोदारा, राजेंद्र नाई, ऋषुराम बिश्नोई, भालूराम सिगार, कविता बिश्नोई, शारदा बिश्नोई, सविता बिश्नोई, करणी सिंह राजपूत, सांग सिंह भाटी, राधाकिशन बिगड़, विकास पूनिया, रामकृष्ण दारा, हेतराम, रामकृष्ण जाट, शेर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बज्जू क्षेत्र में पार्टी का नया कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!