जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए “महिलाओं द्वारा वित्तीय प्रबंधन की समझ” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वित्तीय साक्षरता, निवेश योजना तथा सुरक्षित आर्थिक भविष्य के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर लगभग 60 महिला संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वित्तीय विशेषज्ञ गौरव वात्स्यायन से कार्यरत एडवाइजर्स स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, मुंबई की ओर से प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में गौरव वात्सायन ने बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, SIP, बीमा तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा योजनाबद्ध निवेश की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वित्तीय निवेश एवं व्यक्तिगत आर्थिक योजना से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समाधान किया गया। महिला प्रकोष्ठ की इस पहल को सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में आयोजकों ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
3/related/default