प्रधानाध्यापक परमार ने सेवानिवृत्ति पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): बड़गांव निवासी एवं राजकीय विद्यालय रेबारियो की ढाणी (बड़गांव) के प्रधानाध्यापक गणेशा राम परमार ने 30 वर्ष 4 माह की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर परमार ने निर्माणाधीन मेघवाल समाज बालिका छात्रावास के लिए 35,000 रुपये की नकद राशि सप्रेम भेंट की। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा समाज की वास्तविक पूंजी है तथा छात्रावास बनने से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान मेघवाल समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। समाज अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से छात्रावास निर्माण कार्य को गति मिलेगी और अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ मिलेगा। गणेशा राम परमार लंबे समय से शिक्षा व सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी इस पहल को क्षेत्र में प्रेरणादायक माना जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!